फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक की फिल्मी अंदाज में धमकी: इस लड़की से प्यार करता हूं, शादी की तो गोली से उड़ा दूंगा, दहशत में परिवार

Mon, 18 Sep 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : मैं इस लड़की से प्यार करता हूं। यदि इसकी किसी से शादी की तो इसे गोली मार दूंगा और खुद भी गोली मार लूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट में एकतरफा प्यार करने का मामला सामने आया है। जनपद में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक यह कहता सुनाई दे रहा है कि मैं इस लड़की से प्यार करता हूं। यदि इसकी किसी से शादी की तो इसे गोली मार दूंगा और खुद भी गोली मार लूंगा। 

विज्ञापन


कान्हड़ गांव के युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos

क्षेत्र का रहने वाला युवक एक वीडियो में लड़की के साथ खड़ा दिख रहा है। युवक वीडियो में लड़की के पिता का नाम लेकर कह रहा है कि तुम्हारी लड़की अपने यार से मिल रही थी। मैं इससे प्यार करता हूं। इसमें युवक कहता है कि मैं कान्हड़ गांव का अंकित हूं। यदि इसकी किसी से शादी करने की कोशिश की तो इसके सिर में गोली मार दूंगा और खुद को भी गोली मार लूंगा। यदि अपनी इज्जत प्यारी है तो इसे अपने घर बुला ले। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि यह वीडियो पुरानी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें