फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसे में किसान की मौत, ग्रामीणों ने शव मार्ग पर रख लगाया जाम, पुलिस कर्मियों से हुई तीखी नोकझोंक

Mon, 18 Sep 2023 05:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Accident News : हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
बागपत में ग्रामीणों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार दोपहर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला। बाइक सवार किसान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किसान के शव को सड़क पर रख बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिजरौल निवासी किसान मुकेश (50) पुत्र हरपाल सोमवार को किसी कार्य से बड़ौत आया हुआ था। वह दोपहर को काम समाप्त कर अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मृतक किसान के परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को रोड पर रखकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। जाम में रोडवेज बसें, स्कूली वाहन समेत अन्य वाहन घंटों फंसे रहे।

वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की पुलिस कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठे व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें