फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी के युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पूरनपुर नवादा गांव में गाजियाबाद के लोनी निवासी युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हत्या करके शव पेड़ पर फंदे से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक चोरी व हत्या के मामले में जेल जा चुका था।
विज्ञापन

पूरनपुर नवादा गांव के जंगलों में एक नलकूप के पास बुधवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल मिला। मोबाइल में मिले नंबरों पर बातचीत करने पर युवक की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी के रिश्तल निवासी सोनू पुत्र सोमता के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक पहले चोरी व हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें