फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में 10 लाख से लगी लिफ्ट बंद, लगा जंग

Fri, 06 Dec 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में 12 साल पहले दस लाख रुपये खर्च करके लिफ्ट लगवाई गई। मगर अधिकारी उन लिफ्ट को आज तक नहीं चलवा सके और उनमें जंग लग गया। ऐसे में मरीजों को भी लिफ्ट की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जाने में काफी परेशान होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का वर्ष 2012 में शुभारंभ हुआ था और तभी मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। लिफ्ट पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए गए थे। यह लिफ्ट दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों की सुविधा के लिए लगी थी, लेकिन आज तक भी लिफ्ट को चालू नहीं किया गया। ऐसे में मरीजों को सीढि़यों या फिर रैंप से जाना पड़ता है और उनके गिरने का भी खतरा रहता है। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भी दूसरे मंजिल पर भर्ती करने के बाद भेजा जाता है। लिफ्ट चालू नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-

12 साल से नहीं मिला कोई कर्मचारी
जिला अस्पताल में लिफ्ट चालू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी लिफ्ट चालू कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। यदि प्रयास किया जाता तो शायद लिफ्ट चलाने के लिए कर्मचारी मिल जाता, लेकिन उनकी लापरवाही के कारण बंद पड़ी लिफ्ट में जंग लगने लगा है। इस तरह सरकार के दस लाख रुपये बिना इस्तेमाल के कबाड़ होते जा रहे हैं।
विज्ञापन



कई सीएमएस बदले, फिर भी नहीं हुई चालू

जिला अस्पताल में अभी तक दस से अधिक सीएमएस बदल चुके है, लेकिन किसी ने भी लिफ्ट चालू करने के लिए प्रयास तक नहीं किया। यदि प्रयास होता तो 13 साल में लिफ्ट चालू हो जाती। अब फिर से शासन को पत्र लिखने की बात कहीं जा रही है।


- जिला अस्पताल में आज तक भी लिफ्ट चालू नहीं की गई है। ऐसे में दिव्यांगों, बुजुर्गों को सीढि़याें से चलकर दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन भी मरीजों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बिजेंद्र, खेड़की
- अस्पताल के अधिकारी मरीजों को सुविधा तक नहीं दे पा रहे है और यहां की लिफ्ट चालू होनी चाहिए, ताकि गर्भवती महिलाओं को दूसरी मंजिल पर जाने में कोई परेशानी न हो। दिलशाना, निवाड़ा



वर्जन : जिला अस्पताल में मेन पावर की कमी होने के कारण लिफ्ट चालू नहीं हो सकीं है। शासन को भी मेन पावर देने और लिफ्ट की जांच कराकर चालू कराने के लिए पत्र लिखा है। -डॉ. सुमन चौधरी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें