फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में हम दो-हमारे तीन का कानून बनना चाहिए: सुनील भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि देश में जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए हम दो-हमारे तीन का कानून बनना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि रोकना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में केवल लाल टोपी व एक विशेष वर्ग के लोगों को ही श्रम विभाग व अन्य योजनाओं का लाभ मिलता था। अब सभी को पूरा लाभ मिल रहा है। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुनील भराला ने अनौपचारिक बातचीत में भाकियू नेता का नाम लिए बिना कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट नहीं देने का आह्वान करने वाले आज तक एक भी चुनाव नहीं जीत सके हैं। वे जहां से भी चुनाव लड़े, वहीं से जमानत जब्त हो गई। उनके मना करने से कोई भी किसान भाजपा का साथ नहीं छोड़ेगा। उनके अनुसार लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करके सरकार ने अच्छा कार्य किया है। इससे उनकी पढ़ाई भी बीच में नहीं छूटेगी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की बेटियों की शादी में विभाग द्वारा 51 हजार रुपये कन्यादान योजना के तहत भेजे जाएंगे। वहीं, रेस्ट हाउस में करीब पचास श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें