बागपत। विधानसभा चुनाव में वीडियो निगरानी टीम में दो ऐसे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है जो चुनाव से पहले ही रिटायर हो जाएंगे। इनमें प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह जनवरी व सहायक विकास अधिकारी कृष्णपाल फरवरी में सेेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने लगी है। चुनाव में दो ऐसे अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है जो जनवरी व फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान की वीडियो अवलोकन टीम व सहायक विकास अधिकारी बागपत कृष्णपाल सिंह को वीडियो निगरानी टीम में लगा दिया है। अब चुनाव में यह दोनों सेवानिवृत्त होने के बाद कैसे ड्यूटी कर सकते हैं। वहीं, नियम के अनुसार जिनकी सेवानिवृत्ति होने का छह माह बाकी होते हैं, उनको चुनाव की ड्यूटी में नहीं लगाया जा सकता है। इसके बावजूद दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है।