फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देख किसान के होश उड़े

Mon, 20 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिंजरे में बिना दाने-पानी के वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। लगातार ग्रामीणों को जंगलों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रविवार को किसान को तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा नजर आया। ग्रामीणों ने बैठक कर वन विभाग को आठ दिन में तेंदुए को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। 
विज्ञापन


रविवार की दोपहर राज सिंह निवासी दाहा अपने खेत में गया था। इसी दौरान पेड़ पर उसे तेंदुआ नजर आया। बताया तेंदुए ने जंगली सुकर के शिकार को उस पर झपटा मारा। उसने बताया तेंदुए को देखते ही वह दहशत के चलते गांव पहुंचा। ग्रामीणों की इसकी जानकारी। तेंदुआ का नाम सुनते ही ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गुस्सा।

इस संबंध में दाहा बस स्टैंड पर सतपाल सरपंच के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। लोगों ने बताया  वन विभाग के कर्मी पिंजरे में बिना मांस डाले तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो गलत है। उन्होंने कहा जहां भी पिंजरा लगाया जाता है, वहां वन विभाग के कर्मचारी देखना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।
विज्ञापन


रविवार को राज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह, सोमपाल, राजकुमार, रामबीर, सुखपाल, राज सिंह, चरण सिंह, सतपाल प्रधान, कपिल, पीतम, युसूफ, इरफान, जमशेद, मकसूद, अमरपाल, राम किशन, देवेंद्र, कालू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें