फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने रातभर की टूटे तार की निगरानी

Mon, 20 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़खड़ी गांव में शनिवार को शाम के समय बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे ग्रामीण झुलस गए और छह मवेशियों की मौत हो गई । कई लोगों ने भागकर जान बचाई। जमीन पर गिरे तार में रात भर करंट दौड़ता रहा। सूचना देने के बाद भी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बाद में ग्राम प्रधान के नेतृत्व मेें ग्रामीणों ने पूरी रात टूटे तार की निगरानी की और रविवार की सुबह रस्सी से टूटे तार को एक मकान पर लगी खंटी से बांधा। क्षुब्ध ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र शुरू करने आंदोलन की चेतावनी दी।

 खड़खड़ी  गांव में पिछले कई साल से जर्जर  विद्युत लाइन के तार मौत बनकर ग्रामीणों के सिर पर झूल रहे हैं।  कई हादसे हो चुके हैं। सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद विद्युत निगम के अफसर चुप्पी साधे हैं। शनिवार को शाम के समय भी बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन


सुचारु रुप से विद्युत सप्लाई के दौरान तार टूटकर जमीन पर जा गिरा, इससे अली शेर, अब्दुल और जमशेद के छह मवेशियों की मौत हो गई, जबकि वहां से गुजर रहे मुस्तफा, शराफत और कासिम करंट लगने से झुलस गए। इतना ही नहीं मकान के बाहर बैठे बच्चों और युवतियों ने वहां से भागकर जान बचाई।

इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने फोन करके हादसे की सूचना बिजलीघर में दी। बाद ग्रामीणों ने मृत मवेशियों को दफना दिया। ग्राम प्रधान समीम के नेतृत्व में पूरी रात ग्रामीणों ने तार (जिसमें करंट दौड़ रहा था) की निगरानी की।

रविवार की सुबह जमीलुद्दीन के मकान पर रस्सी से तार को बांधा । विभागीय कर्मचारियों को शनिवार की रात में और रविवार की सुबह भी सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद  आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान समीम के नेतृत्व में विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

ग्राम प्रधान समीम ने बताया जर्जर तार मौत बनकर लोगों के सिर पर झूल रहे हैं,  विद्युत निगम की मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। इसमें लियाकत, कासिम, मेहरबान, जावेद, उस्मान, शकील, अब्दुल, रज्जाक, रहमान, अली शेर, मलखान, मोमीन, इस्लामुद्दीन रहे। एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय ने मामले से अनभिज्ञता जताई। 

तार  टूटा, नमाजी दौड़े,  बाल-बाल  बचे 
खेकड़ा। छोटा बाजार स्थित जामा मस्जिद के गेट के सामने तार टूटकर गिर पड़ा। इससे मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे नमाजियों में भगदड़ मच गयी। क्षुब्ध नमाजियों ने मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया। इसमें याकूब, असलम, सलीम, नदीम, वाहिद, जाकिर, उसमान, इमरान, फारूख, शहजाद, गफ्फार, तसलीम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें