बालैनी। मवी खुर्द गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को देर रात तेंदुआ घुस गया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। शोर शराबा सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
मवी खुर्द गांव के हरेंद्र, राजवीर, अजय पाल, वेद पाल, कर्मवीर, सतवीर, गजेंद्र, धर्मपाल, नरेंद्र व जयवीर ने बताया शुक्रवार को देर रात में दलित बस्ती में शोर सुनाई दिया। दलित बस्ती में पहुंचने पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली। दलित बस्ती के लोगों में दहशत है। शनिवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी, मगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह ग्रामीण ने खेतो में तेंदुए के पंजे के निशान देखे। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।