फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव के जंगल में रविवार को खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। जंगल में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के अंकुर राठी, अंकित राठी, राहुल राठी, मोनू कश्यप, ओमकार कश्यप ने बताया कि रविवार को जंगल में तेंदुए को एक सेह के पीछे भागता देखा। तेंदुए को देख वह डर गए। उनके द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ सेह का शिकार करने के लिए उस पर झपट रहा था। जंगल में अचानक तेंदुए को सामने देख ग्रामीणों में दहशत है। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गन्ने के खेतों में ढेले फेंककर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से जंगल में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। रेंजर राजपाल सिंह का कहना है के गांव में लगातार टीम भेजकर कांबिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें