फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज दाहा में बनेगी प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में साढ़े 29 लाख रुपये की लागत से रसायन व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने लैब के निर्माण के लिए ़14.50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। जिला स्तर पर लैब के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर जुलाई में निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रदेश में 44 जीव विज्ञान, 146 रसायन विज्ञान और 143 भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में रसायन और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है।
एक लैब के निर्माण के लिए 13.50 लाख रुपये निर्माण कार्य और एक लाख रुपये से प्रयोगशाला के उपकरण खरीदे जाएंगे। जिले में बनने वाली दोनों लैब के लिए शासन स्तर से 14.50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लैब के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर जुलाई में विद्यालय खुलने पर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोट...
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान की लैब निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर बजट जारी कर दिया है। संस्था को जुलाई में विद्यालय खुलने पर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें