फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: आखिर क्यों किया था कृष्णपाल का मर्डर, आरोपियों ने उगला पूरा राज

Mon, 06 Nov 2023 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आखिर कृष्णपाल की हत्या क्यों की थी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के हिलवाड़ी गांव के कृष्णपाल की हत्या विक्की हत्याकांड में फैसले का दवाब बनाने व जेल में बंद हत्यारोपी की पैरवी करने पर की गई थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि गत रविवार को खेत से घर लौट रहे किसान कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेें मृतक के भाई मांगेराम ने गांव के ही विशाल उर्फ कालू व वैभव पुत्रगण प्रमोद, भूरा उर्फ प्रद्युमन पुत्र सरदार सिंह, रामकुमार पुत्र जयपाल निवासी हिलवाड़ी, रामबाबू पुत्र राम सिंह ग्राम हेवा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस बल की मौजूदगी में पीएम के बाद गमगीन माहौल में कृष्णपाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विसलांस की तीन टीमें गठित भी की थीं।

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रद्युमन उर्फ भूरा पुत्र सरदार निवासी हिलवाड़ी, विजय उर्फ काशी पुत्र सर्वोत्तम निवासी हिलवाड़ी व मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ शामिल हैं।

तीनों आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर कृष्णपाल की इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि इसी साल होली पर कृष्णपाल के बेटे दीपक ने गांव के विक्की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। विक्की हत्याकांड में कृष्णपाल लगातार फैसले का दवाब बना रहा था। जेल में बंद अपने बेटे आरोपी दीपक की पैरवी भी कर रहा था। इसलिए कृष्णपाल को मौत के घाट उतार दिया गया। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना
विज्ञापन

कई दिनों तक प्रद्युमन के घर पर छिपे रहे हत्यारोपी
इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि कृष्णपाल की हत्या की योजना बनाने के बाद सभी आरोपी दो से तीन दिनों तक हिलवाड़ी गांव के प्रद्युमन के घर पर ही छिपे हुए थे। इसके अलावा विजय कृष्णपाल की रेकी करता था। हत्या वाले दिन भी विजय ने ही आरोपियों को खेत से घर लौट रहे कृष्णपाल की सूचना दी थी। जैसे ही कृष्णपाल घर के नजदीक पहुंचा, तभी उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Mini Murder Case: कलाई पर राखी बंधवाकर कभी जिसे दिया था रक्षा का वचन, उसी बहन के बेरहमी से भाई ने हर लिए प्राण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें