फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पेट में घोंपा चाकू, अस्पताल से रेफर करना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुहारा गांव के युवक के पेट में घुसा हुआ था चाकू, पुलिस व परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया, एक जानकार पर चाकू घोंपने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिंघावली अहीर थानांतर्गत लुहारा गांव के युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। आरोप एक नजदीकी पर लगाया गया है। पेट में चाकू घुसा हुए ही परिजन व पुलिस उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लुहारा गांव के रहने वाले मोहित खान (31) को पुलिस व परिजन लेकर अस्पताल में पहुंचे। उसके पेट में चाकू घुसा हुआ था, जिसे देखकर स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव भी फूल गए। परिजनों ने बताया कि वह उसे पहले पिलाना सीएचसी पर लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भी डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करके मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित खान के पेट में चाकू लगा था, लेकिन वह सामान्य रूप से बोल रहा था। वहीं सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपनी नजदीकी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। लेकिन इस मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें