किसानों को दी उर्वरकों की जानकारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में स्थित इफको बाजार में नैनो उर्वरकों के लिए क्षेत्र परीक्षण किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। 20 चयनित किसानों को रबी फसलों में परीक्षण के लिए नैनो जिंक, नैनो नाइट्रोजन उर्वरकों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को डॉ. ब्रजपाल सिंह ने कहा कि आज के दिन इफको के नैनो उर्वरकों का लोकार्पण पूरे देश में किया गया है। इसमें यह परीक्षण 11000 चयनित किसानों के खेतों पर किया जाएगा। नैनो उर्वरक का अति सूक्ष्म होता है। इसका फसलों पर प्रयोग करने से इसका अवशोषण पौधो द्वारा जल्द ही कर लिया जाता है। भूमि में कम उर्वरक डालने की आवश्यकता पड़ेगी। रबी फसलों के संतुलित उर्वरक उपयोग एवं फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों से निजात पाने के लिए भी किसानों को जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन चौधरी आनंद बली ने की। विनीत पंवार, सुधीर, आकाश, शिव नारायण, सतीश कुमार, मनोज कुमार, कृष्णपाल, उदयराज, अजय, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र, राकेश उपस्थित रहे।