फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कमजोर न समझें बेटियां : शूटर दादी

विज्ञापन
निशानेबाजों के लिए हुए समारोह में सम्मानित शूटर दादियां चंद्रो और प्रकाशी तोमर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
खुद को कमजोर न समझें बेटियां : शूटर दादी
विज्ञापन

बड़ौत। ओम सांई शूटिंग एकेडमी बावली चुंगी पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जौहड़ी में संपन्न हुई द्वितीय एकलव्य शूटिग चैंपियनशिप में पदक पाने वाले शूटरों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर दादी चंद्रो तोमर और दादी प्रकाशो तोमर, एकेडमी के प्रबंधक मास्टर रामबीर आर्य तपस्वी, कोच अंकुर शर्मा और उमंग आर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शूटर दादियों ने कहा कि वे खुद को कमजोर न समझें। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों का सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही एकेडमी के शूटरों को निशानेबाजी के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक मास्टर रामबीर तपस्वी ने बताया कि 22 से 25 अक्तूबर तक जौहड़ी में चली द्वितीय एकलव्य शूंटिग चैंपियनशिप में एकेडमी के शूटर सावेज खान ने स्वर्ण पदक और रजत पदक हासिल किया जबकि टीम स्पर्धा में मोनू, जतिन श्योराण, सावेज खान ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता शूटरों को दादियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत मेे एकेडमी के प्रबंधक मास्टर रामबीर आर्य तपस्वी ने दोनों दादियों को बागपत और हिंदुस्तान की शान का स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और उनका आभार जताया। समारोह को सफल बनाने में प्रधान रविता देवी, रविंद्र कुमार, आयुषी, आयुष, अभिषेक तोमर, विकसित, उमंग आर्य, विपुल, आर्यन, सावेज, जतिन, शिवम, तुषार, सूरज, प्रशांत तोमर, राहुल, अजय, विशाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें