फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक को मारने की कोशिश

Mon, 16 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते लधवाड़ी के भट्ठा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में एक लाख रुपये नहीं देने पर सरूरपुर गांव में ईंट भट्ठा मालिक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। लोगों ने हस्तक्षेप कर भट्ठ मालिक को बचाया। इस दौरान आरोपी ने उनकी कार को ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देकर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 शाहदरा निवासी सुनील पुत्र महेंद्र ने बताया उनका सरूरपुर गांव में केबीएफ के नाम से ईंट भट्ठा है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सरूरपुर गांव का एक व्यक्ति भट्ठे पर पहुंचा। आरोप है  व्यक्ति उनसे एक लाख रुपये मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जान बचाकर वहां खड़ी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर भागना चाहा, तभी आरोपी ने अपने ट्रैक्टर से उनकी कार में टक्कर मारी।    भट्ठे के मुनीम और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप करके उन्हें कार से निकाला। इसके बाद भी आरोपी उनकी गाड़ी में टक्कर मारता रहा। इससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आरोपी गाली-गलौज करता हुआ बोला  हमारे बिना तुम कैसे भट्ठे को चला सकते हो। इस दौरान वहां पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उन्होंने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी । कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामला रुपये के लेनदेन का है। मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें