फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी बागपत जिला जेल

Mon, 16 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में एक के बाद एक अटकलों के चलते सोमवार (आज) आखिरकार बागपत की जेल का उद्घाटन का समय आ ही गया। प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को सुबह नौ बजे जेल का उद्घाटन करेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
  आईजी (जेल) देवेंद्र सिंह चौहान और डीआईजी (जेल) वीके शेखर ने रविवार को कारागार का जायजा लिया। मेरठ से बागपत जेल में 93 बंदी रविवार शाम आ गए है। अन्य बंदी सोमवार को शिफ्ट होंगे।  खेकड़ा क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में पिछले करीब 11 साल पूर्व जेल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब 21 एकड़ भूमि में कारागार का निर्माण किया। अफसरों के मुताबिक जेल के निर्माण में अब तक 28 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। हालांकि अभी कारागार का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। 
अगस्त 2015 में जेल का निर्माण करने वाली संस्था ने कारागार को हैंडओवर कर दिया था। काफी दिनों से जेल चालू करने की तैयारी की जा रही हैं। अफसर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और जेल को जल्द शुरू करने के लिए कहते रहे। कई बार तो अफसरों ने जेल चालू करने के लिए माह फिक्स कर दिया था। चार दिन पूर्व डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कारागार का निरीक्षण कर शनिवार को जेल चालू करने को कहा था।
विज्ञापन
   लेकिन शुक्रवार की रातों-रात ही कारागार मंत्री के जेल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम आ जाने से जेल चालू करने की पूरी तैयारी फेल हो गई थी। सोमवार (आज) जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव उद्घाटन करेंगे। इसके लिए अफसरों ने पूरी ताकत झोक दी है। आईजी (जेल) और डीआईजी (जेल) ने रविवार को जेल का निरीक्षण किया। वहां पर साफ-सफाई न मिलने और अन्य कमियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। 

570 बंदी आएंगे मेरठ से
बागपत। जेल के अफसरों के मुताबिक मेरठ से बागपत जेल में 570 बंदी लाए जा रहे हैं। रविवार को इनमें से 93 बंदी शिफ्ट हो चुके हैं। 
मंत्री करेंगे संबोधित बागपत। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने बताया प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कारागार का उद्घाटन करने के बाद सभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें