फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी, दो बच्चों का हुआ जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक एंबुलेंस में 25 से ज्यादा शिशु हो चुके हैं पैदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकारी एंबुलेंस में एक बार फिर किलकारी गूंजी। सोमवार को एंबुलेंस में दो बच्चों का जन्म हुआ। अब तक सरकारी एंबुलेंस में 25 से अधिक बच्चों का जन्म हो चुका है। सोमवार को एंबुलेंस सेवा 108 व 102 दोनों में एक-एक महिला का सकुशल प्रसव कराया गया।
एंबुलेंस जिला प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह छपरौली ब्लॉक के बासौली गांव से एंबुलेंस गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर जा रही थी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी विपिन कुमार व चालक देव शिल्पी कौशिक ने महिला का प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सोमवार को एंबुलेंस 102 खेकड़ा ब्लॉक के काठा गांव से गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। महिला को बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी सतेंद्र सिंह व चालक प्रियांशु को रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें