फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती को घर मेें अकेला देख पड़ोसी युवक घुस आया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती को बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक उसे उठाकर जंगल में ले गया। वहां युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी धर दबोचा तथा न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
दो दिन पूर्व युवती के परिजन खेत मेें गए हुए थे। घर में युवती अकेली थी। यह देख पड़ोसी युवक घर में घुस गया तथा युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे जंगल मेें ले गया तथा दुष्कर्म किया। इस पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित घर पहुंची तथा परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी शाहरुख को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपी जेल भेजे
बड़ौत। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कल्लू पुत्र रफीक निवासी सर्कुलर रोड बड़ौत को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी कई मुकदमे में फरार चल रहा था। उधर, पुलिस ने बड़ौली गांव निवासी सलीम पुत्र अजुमद्दीन को भी गांव के एक मकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें