खेकड़ा। खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शाहदरा की टीम को पांच विकेट से हराकर मैच जीता। इसमें खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज प्रिंस को मैन आफ दा मैच घोषित किया।
रविवार को एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी और शाहदरा की क्रिकेट टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसका उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहदरा की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सतेंद्र के 51, बिज्जू के 33 और आशु के 25 रन की बदौलत 226 रन बनाए। खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम के गेंदबाज प्रिंस ने दो, साहिल और जितेंद्र ने एक एक विकेट गिराया।
इसके जवाब में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज प्रिंस के 32, अनुज के 47, साहिल 18 और शिवम के 18 रन की बदौलत खेकड़ा की टीम ने मैच पांच विकेट से जीत लिया। शाहदरा की टीम के गेंदबाज अश्विन ने तीन, श्रीनाथ ने दो विकेट चटकाए। मैच में एंपायर रतन सिंह और गौरव रहे।