फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण बंद कराया

Sun, 01 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बदरखा-ककौर सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगा कर कार्य रुकवाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धांधली का आरोप लगाकर क्षेत्र के बदरखा - ककौर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया। लोगों ने कहा जब तक मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा पिछले 10 साल से  सड़क मार्ग जर्जर है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जब सड़क बनेगी तो अच्छी गुणवत्ता वाली बनेगी और उन्हें जर्जर सड़क से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन ठेेेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग करके सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने सड़क निर्माण का कार्य बंद करा दिया।
    ग्रामीणों ने कहा जब तक मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सरोहा, गौरव, उदयबीर, शौकेंद्र, राज कुमार बदरखा प्रधान, बिजेंद्र, ओम सिंह, जशबीर, मोहन लाल, अरविंद, अंकित आदि ग्रामीण शामिल रहे। 
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार आशीष कुमार ने बताया सड़क निर्माण सरकारी मानक के तहत कराया जा रहा है, वे किसी भी तरह की जांच को तैयार है। उनका आरोप था कि कमीशन लेने का दबाव बनाने वाले दो लोगों ने ग्रामीणों ने विरोध कराया है। यह आरोप पूर्णतया निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें