फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉक में कराया जाएगा कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के चार ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने डीएम से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। जमीन चिह्नित होने पर जिले में बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालयों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलने पर विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ संगीता शर्मा ने बताया कि जिले के छपरौली व बड़ौत ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। शासन ने बागपत, पिलाना, खेकड़ा और बिनौली ब्लॉक में बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बालिका आवासीय विद्यालयों का निर्माण होने पर छात्राओं को अपने ब्लॉक में ही निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। एक विद्यालय के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन की जरूरत है। विद्यालयों के निर्माण के लिए विभाग की ओर से डीएम को पत्र भेजकर एसडीएम स्तर से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। एसडीएम स्तर से जमीन उपलब्ध होने पर विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने पर चारों ब्लॉक में विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इस बाबत बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने पर विद्यालयों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें