बागपत जिले में कानूनगो द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले की जानकारी ली और जल्द ही कार्रवाई होने की बात कही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी ने मामले की जानकारी ली और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
खेकड़ा तहसील में हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए कानूनगो के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हैसियत प्रमाण पत्र जल्द बनवाने के लिए 500 रुपये दे रहा है।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में एसडीएम अजय कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि इस मामले में जांच के बाद दोषी मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।