फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे के खिलाफ जाट समाज का संकल्प, शराब बांटने वाले प्रत्याशी के बहिष्कार का ऐलान

Tue, 06 Jan 2026 05:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के ढिकौली गांव में जाट समाज की बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया। पंचायत चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशी के बहिष्कार का निर्णय लिया गया और युवाओं को नशामुक्त समाज का संकल्प दिलाया गया।

 

विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में ढिकौली गांव में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और समाज में फैल रही बुराइयों को लेकर जाट समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। पंचायत में नशे से दूर रहने और समाज सुधार का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


नशा परिवार और समाज दोनों को करता है बर्बाद
जिला जाट महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर समाज को नई दिशा दें।

यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड रेल के साथ बदलेगा दिल्ली रोड का चेहरा, महापौर ने निगम को दिए प्राथमिकता के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बांटने वाले प्रत्याशी का होगा बहिष्कार
सोमेंद्र ढाका ने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव में जो प्रत्याशी शराब या नशे का सामान बांटकर वोट मांगता है, उसका समाज स्तर पर बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए बुजुर्गों और युवाओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

नशामुक्त समाज के लिए संघर्ष जरूरी
कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमबीर तोमर ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और युवाओं में बढ़ती नशे की लत को हर हाल में रोकना होगा। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया।

घर-घर जागरूकता अभियान चलाने की अपील
ग्राम प्रधान संदीप ढाका ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आगे भी गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें