फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खंभे पर फाल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की करंट से मौत, आक्रोशित लोगों ने जेई को पीटा

सार

खेकड़ा के बड़ागांव में खंभे पर फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद सीएचसी में हंगामा हुआ और आक्रोशित लोगों ने जेई की पिटाई कर दी। लापरवाही को लेकर प्राथमिकी और मुआवजे की मांग उठी।
विज्ञापन
Bagh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव में सोमवार को खंभे पर हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन सोनू (45) निवासी डौला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि शटडाउन लेने के बाद अचानक लाइन चालू हो गई, जिससे सोनू करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

सीएचसी में दो घंटे तक चला हंगामा

घटना के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी सोनू को खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। शव देखते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और एसएसओ व जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया गया।

 

जेई को पकड़कर पीटा, पुलिस ने खदेड़ा

इसी दौरान रटौल बिजलीघर पर तैनात जेई संदीप कुमार सीएचसी पहुंचे, जिन्हें देखते ही आक्रोशित लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। सीएचसी के बाहर करीब दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही का आरोप, प्राथमिकी की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिसके चलते हादसा हुआ। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक और भाकियू नेता हिम्मत सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ रोहन चौरसिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
 
पत्नी को नौकरी और 20 लाख मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं । एसएसओ और जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, मृतक की पत्नी पिंकी को ऊर्जा निगम में नौकरी दी जाए,
और परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

ऊर्जा निगम कर्मी भीड़ देखकर भागे
ग्रामीणों का आरोप है कि भीड़ बढ़ते ही ऊर्जा निगम के अफसर और कर्मचारी मौके से भाग गए। केवल जेई संदीप कुमार ही वहीं रह गए, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। बाद में जेई ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
 
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सोनू के परिवार में पत्नी पिंकी, एक बेटा और एक बेटी हैं। करंट हादसे ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। गांव में शोक की लहर है।
 
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। शटडाउन के समय कौन मौजूद था और किसकी लापरवाही से लाइन चालू हुई, इसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें