फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुराल में जलाए गए जनसेवा केंद्र संचालक की मौत, शव थाने में रखकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हरिद्वार जाते समय गढ़ी कांगरान गांव स्थित ससुराल में पेट्रोल डालकर जलाए गए जन सेवा केंद्र संचालक सन्नी निवासी कंडेरा की रविवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर कंडेरा के ग्रामीण भड़क गए और शव लेकर थाने में धरना देकर बैठ गए। वहां पर ग्रामीण एसपी को बुलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। दोघट थाने में रविवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने बताया कि उसके बेटे सन्नी की शादी एक साल पहले गढ़ी कांगरान गांव की अंकिता के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि 22 जुलाई को सन्नी बाइक से दाहा होता हुआ हरिद्वार जा रहा था। गढ़ी कांगरान गांव के रास्ते के सामने तीन चार लोगों ने सन्नी को रोककर पकड़ लिया और पिटाई करते हुए अपने गांव में ले गए। वहां पर सन्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे सन्नी बुरी तरह झुलस गया। घटना का पता चलने पर परिवार वाले झुलसे सन्नी को उठाकर मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। उधर, वेदपपाल की तहरीर पर पुलिस ने सन्नी की पत्नी अंकिता, बेबी, चाचा सुशील और डाॅ. अय्यूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। रविवार शाम थाने में शव रखकर हंगामा करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए। दोघट पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और देर रात तक हंगामा चलता रहा।
-
वेदपाल बोले, मेरे घर का चिराग बुझ गया
कंडेरा निवासी वेदपाल ने बताया कि सन्नी उसका इकलौता बेटा था, जो गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाता था। बेटे की मौत होने से उसके घर का चिराग बुझ गया। वेदपाल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

-
सीओ से ग्रामीणों की नोंकझोक हुई
दोघट थाने में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंचे सीओ बड़ौत विजय कुमार ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान सीओ के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई और ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए।
-
वर्जन-युवक की मौत होने पर हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विजय कुमार, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें