फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पांच अगस्त से शुरू होगा जलाभिषेक, तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी के साथ एटीएस और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर पांच अगस्त को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार पुलिस और पीएसी के साथ एटीएस और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा। दूसरे जनपदों से फोर्स पहुंचनी शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके चलते क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरा महादेव गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लेकर संशय के बाद छा गए थे। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बैठक कर कोविड प्रोटोकॉल के साथ जलाभिषेक कराने का निर्णय लिया था। मंदिर समिति और पुलिस प्रसाशन जलाभिषेक की तैयारी में जुट गए थे। पांच अगस्त से शुरू होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। मंदिर की साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई जारी है। मंदिर परिसर में मेला कोतवाली भी लगनी शुरू हो गई है। मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स का पहुंचना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एटीएस व बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा। दूसरे जनपदों से फोर्स आने लगी है।
विज्ञापन

झंडारोहण के साथ शुरू होगा मुख्य जलाभिषेक
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि पांच जुलाई को शाम 5:09 बजे तक द्वादशी का जलाभिषेक होगा। इसके बाद त्रयोदशी का जलाभिषेक छह जुलाई की शाम 6:28 बजे तक होगा। झंडा पूजन छह जुलाई को सुबह 5:30 बजे होगा।
मंदिर पर ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
एसपी - 1
एएसपी - 2
सीओ - 8
इंस्पेक्टर - 33
एसआई- 210
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल - 1535
घुड़सवार पुलिसकर्मी- 5
पीएसी - दो कंपनी
बाढ़ राहत पीएसी - एक प्लाटून
बम डिस्पोजल स्क्वायड - दो टीम
एटीएस टीम - 1
एंटी माइंस टीम - 1
फायर टेंडर - 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें