पांच अगस्त को शाम 5:09 बजे तक द्वादशी का जलाभिषेक होगा
त्रयोदशी का जलाभिषेक छह अगस्त की शाम 6:28 बजे तक होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को लाइटों से सजा दिया गया है। पांच अगस्त को शाम 5:09 बजे तक द्वादशी का जलाभिषेक होगा। इसके बाद त्रयोदशी का जलाभिषेक छह अगस्त की शाम 6:28 बजे तक होगा। झंडा पूजन छह अगस्त को सुबह 5:30 बजे होगा।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स भी आ चुकी है। बृहस्पतिवार को अधिकारी ब्रीफिंग करेंगे। मंदिर की साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई हो चुकी है मंदिर परिसर में मेला कोतवाली भी लगकर तैयार हो गई है। मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स का पहुंचना भी शुरू हो गया है।
मंदिरों में वितरित करेंगे 6100 लीटर गंगाजल
बागपत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता जनपद के मंदिरों में शिवरात्रि पर्व के लिए श्रद्धालुओं को 6100 लीटर गंगाजल वितरित करेंगे। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के जिला संयोजक अमित तितरौदा ने बताया कि चार अगस्त को हरिद्वार से 6100 लीटर गंगाजल जनपद के सभी शिव मंदिरों में शिवरात्रि पर्व तक वितरित किया जाएगा। बुधवार को मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर व विहिप नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं को गंगाजल वितरित किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार आकाश शर्मा, दीपक चौहान ,ललित शास्त्री ,रजत उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री विपिन रोहिला, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी महेश आर्य कृष्णपाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, आचार्य कमल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।