फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के समापन में जैन श्रद्धालुओं ने निकाली नगर में श्रीजी की रथ यात्रा

विज्ञापन
बागपत के बड़ाबाजार से भगवान श्री जी की पालकी यात्रा निकालते जैन समाज के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मनमोहक झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

फोटो- 2 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। दशलक्षण पर्व के समापन पर मंगलवार को नगर में श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा नगर के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर नगर के मार्गों से होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। रथयात्रा में समाज के लोग बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। उधर, छपरौली में पर्व के समापन पर मंगलवार को भगवान अजितनाथ की शोभायात्रा निकाली गई।
नगर में रथयात्रा महोत्सव पर सर्वप्रथम मूलनायक भगवान श्री 1008 भगवान अजितनाथ, भगवान शांतिनाथ और भगवान नेमिनाथ का शुद्ध जल से मंगल अभिषेक किया गया। इसके उपरांत इंद्र ने भगवान की पूजा अर्चना की। श्री जी को ले जाने की बोली पवन जैन, खजांची की बोली विकास जैन, सारथी की बोली वीरेंद्र जैन और चंवर की बोली श्रेयांश जैन को प्राप्त हुई। भगवान पारसनाथ की प्रतिमा को इंद्रों ने मस्तक पर धारण कर पालकी में विराजमान किया। रथयात्रा में जैन समाज श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। पालकी यात्रा जैन मोहल्ला स्थित श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के गांधी बाजार, बड़ा बाजार से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर में पांडुक शिला पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

भगवान को पंाडुकशिला पर विराजमान करने के उपरांत उनका अभिषेक और पूजा के उपरांत भगवान को वेदी पर विराजमान किया गया। पालकी यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन, कोषाध्यक्ष पियूष जैन, प्रबंधक मुन्ना जैन, उपाध्यक्ष रवि जैन, सचिन जैन, संरक्षक शिखर चंद जैन, पंडित हंसराज, मयंक जैन, विनीत जैन, संजीव जैन, मनीष जैन, कमल जैन, नीलम जैन, मीनू जैन, बबीता, लवली, पलकी, आस्था सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर छपरौली कस्बे में जैन समाज के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की ओर से आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज तक निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में राजेश जैन, अजय जैन, महेश जैन, गौरव जैन, अंकुर जैन, डॉ सुरेन्द्र जैन, डॉ शुभम जैन, अमित जैन, सचिन जैन, समोद जैन, चित्रा जैन, मीनू जैन, सोनम जैन, निधि जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें