फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 28 बंदी बीमार, जिला अस्पताल पहुंचे

Sun, 14 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराता बंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में 28 बंदियों की हालत बिगड़ गई। इनका जेल के अस्पताल में इलाज कराया। वहां सुधार नहीं होने पर बीमार बंदियों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन बंदियों को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।   
विज्ञापन
पारा गर्म होते ही जेल में बंदी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। किसी के पेट में दर्द है तो किसी के सीने में। इसके अलावा कई बंदियों को अन्य बीमारी हो रही है। इनका वहां के अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को पुलिस उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उनका उपचार हुआ। 
  डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया जेल से आए बंदी अंकित, सोनू , धर्मवीर, प्रमोद, राज कुमार, साबिर, हरेंद्र, नीटू, रामू, बंटी, अनिल, पिंटू, जावेद, सईद, इंद्रपाल, राजपाल, मनोज, रामफल, मोहसिन, फारूख, वीरेंद्र, इनाम, प्रमोद, सतीश, ओमवीर, आदिल समेत 28 का इलाज किया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन बंदियों को         हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर      किया। उधर, जेलर बीएन मिश्रा ने कहा सप्ताह में बंदियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा जाता है।  इनकी हालत के बारे में डॉक्टर जानकारी देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें