फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी तरह से बिल निकालने के मामले में बैठी जांच

Sun, 18 May 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में फर्जी तरह से बिल निकालने सहित कई आरोप पर डीआईओएस ने जांच बैठा दी है। उन्होंने दो सदस्य समिति को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है, ताकि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज साधारण सभा के सदस्य पुरूषोत्म दास गर्ग, मनोज गर्ग, अमित कुमार गर्ग, महेंद्र गोयल, मोहित गोयल, जर्नादन गुप्ता ने डीआईओएस से शिकायत की थी। उन्होंने समिति के दो पूर्व पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से प्रबंधक की मुहर लगाकर वेतन निकालने, बिल पास कराने, कॉलेज के कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इसमें जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। सदस्यों की शिकायत पर डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने जांच बैठाई। इसके लिए अहैड़ा गांव के राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रामनिवास व बावली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कविता को जांच समिति में शामिल कियाहै। दोनों प्रधानाचार्यों को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें