फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूदखोरों ने लाठी-डंडों से पीटकर महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के नेहरू मार्ग पर शुक्रवार रात डेढ़ लाख रुपयों के लेनदेन के विवाद में सूदखोरों ने ओमबीरी (50) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर मृतका के परिवार वालों ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के हसनपुर गांव निवासी ब्रहमपाल ट्रक चालक है। वह अपनी पत्नी ओमवीरी, दो बेटे सुमित, अमित के साथ नगर की गुराना मार्ग पर किराये के मकान में रहता है। पलड़ी गांव के कुछ युवक भी पास में रहते है। जिनसे ब्रहमपाल ने कई महीने पहले डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे, पिछले कुछ दिनों से सूदखोर रुपये वापस लौटाने का तकादा कर रहे थे, इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई।
आरोप है कि सूदखोरों ने कई बार ब्रहमपाल के परिवार वालों को भुगत लेने की धमकी भी दी। शुक्रवार रात ब्रहमपाल के बेटे सुमित और अमित नेहरू मार्ग से वापस लौट रहे थे, तभी सूदखोरों ने दोनों को रोककर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने ओमबीरी को बेटों के साथ मारपीट की सूचना दे दी। इसका पता चलते ही ओमबीरी दौड़ती हुई नेहरू मार्ग पहुंची और अपने बेटों को बचाने लगी। आरोप लगाया कि सूदखोरों ने ओमबीरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों हमला कर दिया। सूदखोरों की पिटाई से घायल ओमबीरी को परिवार वाले अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने ओमबीरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रहमपाल के भाई हरपाल ने संजय उर्फ संजू, उसके दो बेटों और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में सीओ विजय कुमार तोमर का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें