फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों को पेंशन का लाभ प्रदान करने के निर्देश, उपकरण बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अमीनगर सराय। डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में शुक्रवार को राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम एनपीएचसीई अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आवासी वृद्ध आश्रम मीतली में जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। वहीं, अधिकारियों को पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने कहा कि वृद्ध हमारे आदर्श होते हैं इनकी देखभाल करना सबका दायित्व है। बड़ों का दिया हुआ आशीर्वाद अमूल्य होता है। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को वृद्ध आश्रम में पेंशन के फॉर्म भरवाने और वृद्धजनों को योजना का लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीतली व खेकड़ा के वृद्ध आश्रम में 65 वृद्धजनों को स्टीक वितरित की गई। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत मौजूद रहे। डीएम राजकमल यादव ने कस्बा अमीनगर सराय के मूक बधिरों के लिए बनाकर घर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उनके खानपान संबंधी जानकारी ली। डीएम ने घर में आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इंद्रपाल वर्मा, चेयरमैन मांगेराम यादव, पंकज गुप्ता व अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें