फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में रहे इंस्पेक्टर शिवप्रकाश लाइन हाजिर, रवि रत्न को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली का चार्ज मिलने के बाद से विवादों में रहे इंस्पेक्टर शिवप्रकाश को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह दोघट थाना प्रभारी रवि रत्न को बड़ौत थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा थाने से इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह को बड़ौत कोतवाली प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद से वे लगातार विवादों में रहे। उनका गोवंश कटान के आरोपी ने कोतवाली में पहुंचकर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गोवंश कटान के आरोपी के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद बड़ौत थाने के अंदर ही पुलिस के सामने कॉलेज के डायरेक्टर को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो एसपी से शिकायत हुई। इस तरह लगातार विवादों में रहने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उसकी जगह दोघट थाना प्रभारी रवि रत्न को बड़ौत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें