इंसास चलाने का दिया प्रशिक्षण
बागपत। कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मी व आरआरएफ के जवानों को इंसास, टियर गैस, पंप गन चलाने व सावधानी से रखने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान दरोगा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी ने आरआरएफ व पुलिसकर्मियों को थ्री नॉट थ्री के बाद इंसास चलाने व सावधानी से बरतने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधी को देखने के लिए सफेद फायर होगा, अपराधी को मुठभेड़ के लिए लाल फायर करना होगा। सफलता मिलने के बाद हरा फायर किया जाएगा।