फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी सुकन्या मंगला योजना की जानकारी, लाभ उठाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में सोमवार को सुकन्या मंगला योजना के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें मौजूद छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंशु अग्रवाल व प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अंशु अग्रवाल ने बालिकाओं को बताया कि जिस परिवार में दो बहनें या एक भाई-बहन है, वे इस योजना का लाभ उठा सकती है। उन्होंने बताया कि इस योजना में जन्म के समय 2000 रुपये, संपूर्ण टीकाकरण होने पर 1000 रुपये, प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये, छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये, नौंवी कक्षा में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने व स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश पर 5000 रुपये की धनराशि लाभार्थी को दी जाती है। इस दौरान डॉ. नीरज, डॉ. दीपक जैन, डॉ. अंशु उज्ज्वल, डॉ. रुचिका जैन, डॉ. भारती त्यागी, डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. नमिता, प्रियंका, काजल, आंचल यादव, ज्याति शर्मा, कविता, स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें