फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटवाने पर हुए हंगामे

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गौरीपुर में पैमाइश करते एंटी भूमाफिया सेल के सदस्यों से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारी विरोध के बीच एंटी भूमाफिया सेल ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद गांव में तनाव बन गया। ग्रामीणों ने विरोध भी किया। 
विज्ञापन


सोमवार को एंटी भूमाफिया सेल की टीम ने गौरीपुर जवाहर नगर गांव में अभियान चलाया। नक्शे से भूमि की पैमाइश की। इसमें  माध्यमिक विद्यालय के रास्ते पर लोगों का कब्जा मिला। टीम के प्रभारी कानूनगो रोहित तोमर ने बताया स्कूल के रास्तों को कब्जा मुक्त करने के लिए लोगों को चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माने। 

 इसके बाद जेसीबी को बुलवाकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाया। इसका लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। चेतावनी दी यदि दोबारा सरकार की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


कानूनगो ने बताया  अभियान जारी रहेगा। जमीन को कब्जा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके साथ विनोद शर्मा, श्यामपाल राठी, वरूणवेश, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र यादव, सुशील शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें