फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खाद का इस्तेमाल करें किसान : सांसद

Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में कृषि मेले में किसान को सम्मानित करते सांसद डा.सत्यपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा  किसान मृदा परीक्षण कराकर ही निर्धारित मात्रा में उर्वरकों और जैविक खाद का इस्तेमाल करें। ईख की बुआई के साथ ही अन्य दलहन एवं तिलहन की खेती करके भी मुनाफा अधिक लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


सोमवार को बागपत ब्लॉक में आयोजित कृषि निवेश मेले को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा रासायनिक खादों से ज्यादा इस्तेमाल से धरती बंजर हो रही है। वैज्ञानिकों की सलाह और मिट्टी की जांच के बाद ही फसलों की बुआई करें। कृृषि विभाग द्वारा बीज, खाद एवं कृषि यंत्रो पर सब्सिडी दी जा रही है।

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। कृृषि अधिकारियों को निर्देश दिए  खेती के बारे में किसानों को सही जानकारी दें। गन्ना, गेहूं के साथ-साथ फूल और सब्जी का उत्पादन करें इससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। समय-समय पर उन्नत बीज एवं  खाद को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


 जिले के प्रगतिशील किसानों को नागपुर भेजने एवं अन्य प्रदेशों के प्रगतिशील किसानों को जनपद में गोष्ठी में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिले में 5.25 लाख पशु हैं, उनके गोबर से कंपोस्ट बनाए।

इसमें ईश्वर चंद, मुनेश, प्रेमचंद, रणबीर सिंह, महेश को मृृदा कार्ड बांटे। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल, डॉ. आत्माराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें