मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर सीएम योगी का एक फोटो वायरल किया गया। फोटो को एडिट करके उस पर माला लगाई गई। साथ ही फोटो के नीचे मुख्यमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी लिखी गई थी। इसके अलावा यह फोटो एक युवक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने जांच के उपरांत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार गौतम निवासी गांव आल्दी थाना कांधला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो पर माला लगाकर फोटो पर गलत टिप्पणी लिखकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। देव कुमार ने इंस्टाग्राम से उक्त फोटो को उठाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। जिससे आम जनता के बीच बहुत ही गलत संदेश प्रसारित हुआ।
पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार गौतम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 177, 469, 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कस्बे के रहने वाले वर्ग विशेष के राशिद ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आईडी से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसका पता चलने पर हरकत में आई पुलिस ने राशिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सोशल मीडिया से टिप्पणी को हटाते हुए माफी मांगी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता मिंटू निवासी मतानतनगर की तहरीर पर पुलिस ने राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी