फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ाई चौकसी, संवेदनशील इलाकों में घूमे डीएम-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर भूमि पूजन
विज्ञापन

जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि भाईचारे के साथ रहे जिले के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच जिले में पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। आमजन से बात की और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने पैदल मार्च की शुरूआत बड़ौत से की। नगर की फूंसवाली मस्जिद, गुराना रोड और बड़का रोड क्षेत्र में भ्रमण किया। लोगों से बात की और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। सीओ बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने भी नगर और आसपास के देहात क्षेत्र में भ्रमण किया। एएसपी अनित कुमार, बागपत एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बागपत नगर का भ्रमण किया। खेकड़ा क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी की। एसपी ने बताया कि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील को जोन बनाया गया है, जबकि बड़ौत नगर को दो सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर एक सेक्टर बनाया गया है। एएसपी अनित कुमार सिंह कपा कहना है कि पुलिस पूरी तरह चौकस है, किसी को भी जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें