फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों की जानकारी देने पर मिलेंगे 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1200 मरीज हैं टीबी से ग्रसित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के मरीजों की पहचान के लिए दस्तक अभियान चलाया जाएगा। विभाग को टीबी के मरीजों की जानकारी देने पर 500 रुपये प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत आशा घर-घर दस्तक देंगी। उनके द्वारा टीबी के मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इनके अतिरिक्त आमजन द्वारा विभाग को टीबी के मरीजों की सूचना देने तथा जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उक्त व्यक्ति को प्रति मरीज 500 रुपये प्रोत्साहन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के 1200 सक्रिय मरीज
जिले में 1200 लोग टीबी की बीमारी से ग्रसित हैं। दस्तक अभियान अंतर्गत आशा और आम आदमी जिन लोगों को चिह्नित करेंगे। विभाग द्वारा उनकी सूची तैयार कराई जाएगी। आशा सूची तैयार कर एएनएम और ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगी। जांच के उपरांत मरीज में टीबी के लक्षण मिलने पर 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि कोरोना ठीक होने के बाद भी खांसी नहीं रुक रही है। इसलिए टीबी की जांच कराना जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में टीबी का मुफ्त उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें