फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रविवार को श्री राम कथा मंडल समिति की ओर से श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई धर्मशाला पर ही संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आचार्य विनोद शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का पूजन कराया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनीत गोयल, मुकेश वर्मा, रामकुमार, रामकरण, गजराज शर्मा, बृजेश गोयल, अतुल गोयल, मनोज सिंघल, देवांश गुप्ता, दिनेश वर्मा, राकेश कुमार, राजीव गोयल, सभासद मिथलेश, नीलम, सारिका, रुचि मौजूद रहीं। इसके उपरांत कस्बा पहुंचे कथावाचक करुणा दास महाराज को बग्गी में बैठाकर धर्मशाला तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें