बागपत के क्रिस्तु ज्योति कॉवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते मेधावी छ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आइसीएसई) बोर्ड ने सोमवार को प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया। इसमें दसवीं में बागपत के किस्तु ज्योति कांवेंट के कार्तिक ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम और 12वीं में शिवांश पांडे ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। परीक्षाफल देखकर छात्रों के चेहरे खिल गए। बड़ौत में 12वीं में शक्ति सिंह ने 90.67 प्रतिशत अंक और 10वीं में उज्ज्वल चौहान ने 97.29 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी
किस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्या संजीथा ने बताया कि दसवीं के परीक्षाफल में कार्तिक ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, उर्वशी ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व केशव वर्मा 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। इनके अतिरिक्त शुभम चौहान, अनमोल कुमार, मेघा नैन, आयुषी मानव और रोहन वर्मा ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में शिवांश पांडे 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले, सिद्धांत 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और अखिल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। यथार्थ, रिषिता, अभिनव और आकाश त्यागी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उधर, बड़ौत के किस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी ने बताया कि 10वीं में छात्र उज्ज्वल चौहान ने 97.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अनुराग मलिक ने 96.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, आयुष शर्मा, वैदिक सरोहा व प्रबल कौशिक ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं में शक्ति सिंह ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, निशांत ने 90.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और देववर्त सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
बड़ौत के किस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में रिजल्ट देखती छात्राएं।- फोटो : BARAUT