ये देखो साहब तोड़ दिया हमारा आशियाना:बागपत के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास अवैध कालोनी में क्षति?
- फोटो : BAGHPAT
दिल्ली रोड पर काटी गई कॉलोनियों में प्राधिकरण की जेसीबी चली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली रोड पर स्कूल के पास अवैध रूप से कॉलोनी काटकर मकान का निर्माण कर दिया गया। बुधवार को बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकारण की टीम ने मौके पर पहुंच जेसीबी से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। लोगों ने इसका विरोध किया गया। प्राधिकरण की टीम तीन दिन में मकान खाली करने का समय देकर लौट गई।
दिल्ली रोड पर स्कूल के पास अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे। प्लॉट लेकर मकानों का निर्माण भी शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत डीएम राजकमल यादव के पास पहुंची। डीएम ने प्राधिकारी के एई अरविंद शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राधिकरण की टीम बृहस्पतिवार को जाहिद बेग पुत्र उमेद बेग की कॉलोनी और सोनू, फज्जल, जीमल, रिजवान ने की कॉलोनी में जेसीबी चलवाई। मकानों की नींव उखाड़ दी गई तो एक मकान बनाकर उसमें कुछ सामान रख दिया था। इसकी चारदीवारी व गेट तोड़ दिया गया। लोगों ने विरोध किया तो टीम ने सामान निकालने का तीन दिन का समय दिया। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि बागपत व बड़ौत में लोग अवैध रूप से कालोनी काटकर आम लोगों को प्लॉट बेचकर रुपये हड़प रहे है। उन सभी कालोनियों में जेसीबी से निर्माण तोड़ने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।