बिनौली। बरनावा गांव निवासी अजमल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह और उसकी मां सिकंदर घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही इकलाख उर्फ बबलू, यूनुस, भोलू, फतेहखान ने घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य परिजनों ने घायल मां-बेटे को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया। अजमल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नामजद किए गए यूनुस, फतेहखान पुत्रगण इश्तियाक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।