प्राथमिक विद्यालय में रजिस्ट्रर चैक करते बीएसए योगराज सिंह
- फोटो : amar ujala
बागपत। बीएसए ने कई गांवों में पहुंचकर परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कहीं शिक्षक अनुपस्थित मिले तो कहीं परीक्षा ही शुरू नहीं कराई । शौचालयों की हालत भी खराब मिली। बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
प्रदेश में शनिवार से परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो गई है। सभी स्कूलों में उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है। हजारों छात्रों ने प्रथम और द्वितीय पॉली में परीक्षा दी। काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे। बीएसए योगराज सिंह ने बिनौली ब्लॉक में कई गांवों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने अंगदपुर, जौहड़ी, बिनौली, सिरसलगढ़, हजुराबाद गढ़ी, कैड़वा गांवों में स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया। स्कूलों से शिक्षक नदारद मिले। शौचालयों की स्थिति खराब थी। पीने के पानी के लिए हैंडपंप खराब मिले।
बीएसए ने नाराजगी जाहिर कर संबंधित हैंड मास्टरों को व्यवस्था में सुधार न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं खराब हैंडपंप और शौचालय की कमी को जल्द दूर करने को कहा। मिड-डे मील में भी गड़बड़ी मिली। कई शिक्षकों ने प्रधान पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक का वेतन रकने के निर्देश दिए। कैडवा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देरी से शुरू करने पर बीएसए ने फटकार लगाई। हैडमास्टर को परीक्षा देरी से शुरू करने पर विभागीय कार्रवाई होगी।