फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के जेई को बंधक बनाया 

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
बागपत के कसबा दोघट में बिजली के बढ़े बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया और जेई को बंधक बना लिया। दो घंटे बाद उपभोक्ताओं ने चेतावनी देते हुए जेई को छोड़ दिया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिलो में की गई बढ़ोतरी को ठीक नहीं कराया गया तो वे धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

कसबा में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के पास बिजली के बिल बढ़ाकर भेज दिए गए। जिससे कसबा वासियों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। कस्बावासियों के बीच नगर पंचायत कार्यालय पर दोघट बिजलीघर के जेई कंवरपाल पहुंचे तो भीड़ ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए जेई को बंधक बना लिया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने घरों में लगे मीटरों की रीडिंग बगैर देखे ही बिल दोगुने से भी अधिक बनाकर भेज दिए है। काफी देर बाद चेयरमैन दोघट सत्यप्रकाश चौधरी कस्बावासियों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत किया। जेई ने उन्हें शीघ्र ही बिलों में हुई गड़बड़ी को दूर कराने का आश्वासन दिया। तब उपभोक्ताओं ने उन्हें बंधन मुक्त किया। इस मौके पर मास्टर विनोद पंवार, धर्मवीर, यासीन, फारुख, दीपक, कल्लू शर्मा, सुरेश शर्मा, बीरसैन, मुकातअली, खीरा पहलवान, पप्पू, जयप्रकाश, योगेंद्र, प्रवेश, किरणपाल, ओमपाल आदि मौजूद थे। वहीं इस संबंध में दोघट बिजलीघर के जेई कंवरपाल का कहना है कि बिजली बिलों में कुछ कमियां मिली हैं उन्हें शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।

उपभोक्ताओं का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन   
बड़ौत। छपरौली कस्बे के लोगों ने शुक्रवार को कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर रीडर फर्जी रीडिंग दिखाकर उन्हें अधिक यूनिट के बिजली बिल दे रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि मामले की जांच कराकर आरोपी मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। छपरौली कस्बे के उपभोक्ता काफी संख्या में इकट्ठा होकर कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मीटर रीडर मनमाने तरीके से उनके बिजली बिल निकाल रहे हैं। मीटर में रीडिंग कुछ होती है और बिल अधिक का होता है। जब उनसे इस संबंध में शिकायत की जाती है तो वे उल्टे उन्हें धमकी देते हैं। कहते हैं कि पिछले महीने उन्होंने रीडिंग कम दिखा दी थी और अब बिलों में उसे जोड़कर बिल बनाये जा रहे हैं, जो गैर कानूनी है। उन्होंने एक्सईएन प्रथम से मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शौकेंद्र, रामकुमार, देशराज, सोनू, खिलारी, राजवीर, सीता, रामफल, कर्मपाल, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें