फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिला तो 21 जून को भैंसाना मिल में धरना देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को धनौरा सिल्वरनगर गांव में आयोजित पंचायत में भुगतान दिलाने की मांग की। साथ ही भुगतान नहीं होने पर 21 जून को भैंसाना शुगर मिल में धरना देने का निर्णय लिया गया। पंचायत में भैंसाना शुगर मिल के अधिकारियों ने 15-15 दिन में बकाया भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत में भैंसाना मिल के यूनिट हेड जंगबहादुर तोमर, जीएम देवेंद्र सिंह, गन्ना समिति सचिव ब्रिजेश राय पहुंचे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने मिल अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के बारे में बताया। यूनिट हेड जंग बहादुर तोमर ने किसानों 15-15 दिन में गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान सहमत नहीं हुए। हालांकि बाद में दिसंबर तक का भुगतान मंगलवार तक कराने पर सहमति बनी। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि 15 जून को बड़ौत तहसील में धरना दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह व संचालन अमित वेदवान ने किया। इस मौके पर बिजेंद्र राणा, बृजपाल आर्य, रामपाल सिंह, वायरन पंवार, महेंद्र सिंह, बुद्धप्रकाश, सहदेव सिंह, देवेंद्र, तेजपाल सिंह, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें