गूंगाखेडी गांव में खुले में शौच न करने का आहवान करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खंड विकास कार्यालय बड़ौत के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांव जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। अगर कोई परिवार शौचालय का इस्तेमाल नहीं करेगा और खुले में शौच जाएगा तो बच्चे सीटी बजाकर उसे जागरूक करेंगे। इसके बाद भी खुले में शौच जाने वालों से निगरानी कमेटी के सदस्य पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलेंगे।
बुधवार को गूंगाखेडी, शेरपुरा और बृहस्पतिवार को अचारजखेड़ा गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमेें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। ब्लाक समन्वयक करुणा चौधरी ने लोगों को खुले मेें शौच जाने के बाद फैलने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निगरानी कमेटी का गठन किया गया है।
साथ ही गांव में बच्चों की टीम बनाई गई है, जो खुले में शौच जाने पर सीटी बजाएगी। इस पर भी न मानने वालों से निगरानी कमेटी के सदस्य 500 रुपये जुर्माना वसूलेंगे। आयोजन में हरपाल, जितेंद्र, देशपाल, जयवीर, नेत्रपाल, रामवीर, ओमवीर, धर्मेंद्र आदि ने सहयोग दिया।