फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दबंगई: प्रधान के पति ने पुलिस के सामने टोलकर्मियों को पीटा, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 09:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में टोल कर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। प्रधान के पति ने पुलिस के सामने ही टोल कर्मियों की पिटाई की।
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रमाला में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल पर बैरिकेड लगाने पर प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के सामने तीन टोलकर्मियों की पिटाई कर दी। घायलों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जिवाना टोल के प्रबंधक नवीन कुमार हुड्डा ने बताया कि बुधवार सुबह एसडीएम व सीओ के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बैरिकेड लगाई जा रही थी। तभी जिवाना गांव की प्रधान अरुणा का पति अशोक कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। 

सूचना पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराने लगी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही प्रधान पति ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर टोलकर्मी विजय, अर्जुन, शौकिंद्र को लाठी-डंडों से पीटा। घायल विजय व शोकिंद्र को बड़ौत सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टोलकर्मियों पर हमला करने वाले प्रधान के पति अशोक, दिनेश, कर्णसिंह व धर्मवीर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
विज्ञापन


सीओ युवराज सिंह ने बताया कि टोल प्रबंधक की तहरीर पर प्रधान पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान के पति समेत जिन चार को पकड़ा गया था, उनको कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें